मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कुंदरकी से जीते भाजपा विधायक को कोर्ट का नोटिस, सपा प्रत्याशी ने दी चुनौती

कुंदरकी से जीते भाजपा विधायक को कोर्ट का नोटिस, सपा प्रत्याशी ने दी चुनौती

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के रामवीर सिंह की जीत को चुनौती देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया, जिससे निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई।

इस मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति समित गोपाल की एकलपीठ ने रामवीर सिंह सहित सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी करते हुए 5 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

रिजवान की याचिका में दावा किया गया है कि चुनाव के दौरान प्रशासनिक तंत्र का गलत इस्तेमाल हुआ, जिससे निष्पक्षता प्रभावित हुई। अदालत ने सभी पक्षों से कहा है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपने पक्ष में ठोस साक्ष्यों के साथ जवाब प्रस्तुत करें।

इसके अलावा, अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि नोटिसों का प्रकाशन समाचार पत्रों में किया जाए। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि प्रतिवादी पक्ष अगली सुनवाई में उपस्थित नहीं होता है, तो मामला एकतरफा तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

Share
अगला लेख → लखनऊ: डीजीपी प्रशांत कुमार को मिला SKOCH पुरस्कार का सम्मान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *