मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब चुनाव का BJP ने तय किया मुद्दा, अमित शाह बोले- ‘नशा मुक्त पंजाब’ पर लड़ेंगे चुनाव बहरीन की महिला SGPC सराय में कैसे पहुंची? AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब ‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

CSK की करारी हार के बाद डेल स्टेन का बड़ा बयान – धोनी समेत कुछ खिलाड़ी अब फॉर्म में नहीं

CSK की करारी हार के बाद डेल स्टेन का बड़ा बयान – धोनी समेत कुछ खिलाड़ी अब फॉर्म में नहीं

चेन्नई सुपर किंग्स, जो अब तक पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है, इस बार यानी आईपीएल 2025 में बेहद फीके प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में है। टीम लगातार चार मुकाबलों में हार झेल चुकी है। 11 अप्रैल को खेले गए मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करारी शिकस्त मिली, जिसके बाद एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यह पोस्ट दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन का है, जिसमें उन्होंने लिखा कि कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल खेलने के लायक नहीं हैं।

हालांकि, स्टेन के इस पोस्ट में किसी टीम या खिलाड़ी का नाम नहीं है और यह पोस्ट कोलकाता बनाम चेन्नई मुकाबले से पहले की है। बावजूद इसके, फैंस इसे चेन्नई के प्रदर्शन और खासतौर पर एमएस धोनी से जोड़ रहे हैं, क्योंकि सीएसके के कई खिलाड़ी अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, टीम दोनों विभागों में संघर्ष करती नजर आ रही है। पावरप्ले में जहां दूसरी टीमें तेजी से रन बना रही हैं, वहीं सीएसके की शुरुआत बेहद धीमी रही है और वो बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पा रही।

मिडिल ऑर्डर में विजय शंकर, शिवम दुबे और खुद धोनी भी आखिरी ओवरों में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा और आर अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। यही वजह है कि स्टेन का बयान सोशल मीडिया पर चेन्नई के प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, कई फैंस ने इस बयान को ऋषभ पंत और रोहित शर्मा जैसे अन्य खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन से भी जोड़ा है।

अब अगर बात पॉइंट्स टेबल की करें, तो चेन्नई की हालत फिलहाल बेहद खराब है। 6 मैचों में सिर्फ 1 जीत और 2 अंकों के साथ वो 9वें स्थान पर है और नेट रन रेट भी -1.554 है। हालांकि टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है, लेकिन यहां से वापसी करना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

आईपीएल में प्रत्येक टीम को लीग स्टेज में 14 मुकाबले खेलने होते हैं, और आमतौर पर प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 7 या 8 मैच जीतने होते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि चेन्नई को बचे हुए 8 मैचों में कम से कम 6 या 7 मैच जीतने होंगे, जो मौजूदा फॉर्म को देखते हुए काफी मुश्किल लग रहा है। अगर टीम को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उसे आगे हर मैच को फाइनल की तरह खेलना होगा।

Share
अगला लेख → सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति को राज्यपालों के भेजे विधेयक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *