मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

धर्म की आड़ में हिंसा फैलाने वालों की पुलिस ने उतारी हेकड़ी, मुज़फ्फरनगर में लिया सख्त एक्शन

धर्म की आड़ में हिंसा फैलाने वालों की पुलिस ने उतारी हेकड़ी, मुज़फ्फरनगर में लिया सख्त एक्शन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक हिंदू युवक और मुस्लिम युवती के साथ सरेआम मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में सरताज, शादाब, उमर, अर्श, शोएब और शमी के नाम शामिल हैं। खालापार थाना क्षेत्र की इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर थाने लाया, जहां सभी लंगड़ाते हुए नजर आए। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुर्का पहनी युवती और एक युवक को कुछ लोग रोककर उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट कर रहे हैं। यह पूरी घटना एक राहगीर ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर डाल दी।

जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार, 12 अप्रैल की है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक और युवती को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया और थाने ले जाया गया। पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, खालापार की रहने वाली फरहाना नामक महिला उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस लिमिटेड नाम की कंपनी में किस्त वसूली का काम करती हैं। वह सचिन नामक एक युवक के साथ काम करती हैं। मंगलवार को उन्होंने अपनी बेटी फरहीन को सचिन के साथ सुजड़ू गांव भेजा था, ताकि वह शमा पत्नी शाहनवाज से लोन की किश्त ले सकें। जब फरहीन और सचिन बाइक से जा रहे थे, तभी खालापार के दर्जी वाली गली में 8-10 लोगों ने उन्हें रोक लिया।

पीड़िता फरहीन का आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बिना किसी कारण के गालियां दीं और मारपीट की। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि यह घटना शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच की है। घटना में शामिल 6 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, और बाकी की तलाश जारी है।

Share
अगला लेख → यूपी के आगरा में जामा मस्जिद में मांस रखने का आरोप, पुलिस ने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *