मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

IPL मैच देखते वक्त चली दादा की बंदूक, नाबालिग की लापरवाही से बी फार्मा छात्रा की दर्दनाक मौत

IPL मैच देखते वक्त चली दादा की बंदूक, नाबालिग की लापरवाही से बी फार्मा छात्रा की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में आईपीएल मैच के दौरान एक नाबालिग से गोली चल गई, जिससे एक 18 वर्षीय बी फार्मा छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक पड़ोस में ही रहता था। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, घटना बीती रात की है जब नाबालिग अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक लेकर आईपीएल मैच देख रहा था। इसी दौरान बंदूक का ट्रिगर गलती से दब गया और गोली चल गई, जो पास में बैठे युवक की आंख के पास लगकर कनपटी से निकल गई। गोली लगते ही छात्र की मौके पर मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को खून से लथपथ देख सभी स्तब्ध रह गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक बी फार्मा का छात्र दम तोड़ चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक को भी कब्जे में ले लिया गया है। यह पूरी घटना थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव की है।

Share
अगला लेख → ओडिशा : चाचा ने 'अहंकारी' कहा तो भतीजे ने कर डाली हत्या, कटे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *