मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

लखनऊ के खिलाफ IPL में चमके धोनी, तोड़ा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

लखनऊ के खिलाफ IPL में चमके धोनी, तोड़ा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 167 रनों का टारगेट दिया था, जिसे चेन्नई की टीम ने 3 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। इस मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

मैच में धोनी ने लखनऊ के बल्लेबाज़ आयुष बडोनी को स्टंप आउट कर दिया। इसी के साथ धोनी आईपीएल इतिहास में बतौर विकेटकीपर 200 खिलाड़ियों को आउट करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी विकेटकीपर इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया था।

धोनी के नाम अब कुल 201 विकेट हैं, जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने 182 खिलाड़ियों को आउट किया है।

गौरतलब है कि धोनी अब तक आईपीएल में 270 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 3909 रन बनाए हैं। उनकी विकेटकीपिंग हमेशा से चर्चा में रही है। लगभग 44 साल की उम्र में भी धोनी गज़ब की फुर्ती से बल्लेबाजों को पवेलियन भेजते हैं।

Share This
अगला लेख → हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, 10,000 लोगों के लिए फिर खुला सऊ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun