मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

कुएं से आई अजीब गंध, जब अंदर झांका तो पाया 12 दिन से गायब युवक का शव

कुएं से आई अजीब गंध, जब अंदर झांका तो पाया 12 दिन से गायब युवक का शव

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक युवक की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया। शव से बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ। यह घटना सोमवार रात 9:30 बजे सैनी थाना क्षेत्र के सौराई बुजुर्ग गांव में घटित हुई, जहां एक पुराने कुएं से दुर्गंध उठने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने कुएं की तलाशी ली और अंदर से एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया। शव की पहचान डोडापुर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई, जो सत्संग मंडली में कार्यरत थे।

श्रवण कुमार 2 अप्रैल को डफलपुर गांव काम के लिए निकले थे, लेकिन वे घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, फिर 9 अप्रैल को सैनी कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब मृतक के परिवार का मानना है कि उनकी हत्या की गई है। मृतक के भाई गौतम का कहना है कि श्रवण की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है।

पुलिस ने बताया कि सौराई बुजुर्ग गांव में एक शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसे श्रवण कुमार के नाम से पहचाना गया। शव काफी सड़ा-गला था और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
अगला लेख → राजस्थान: महिला कांग्रेस विधायक ने BJP मंडल अध्यक्ष के कॉलर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *