मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

छात्रा से छेड़छाड़ करने पर कोचिंग संचालक की बीच सड़क चप्पलों से हुई पिटाई

छात्रा से छेड़छाड़ करने पर कोचिंग संचालक की बीच सड़क चप्पलों से हुई पिटाई

महोबा – गुरु शिष्य का रिश्ता एक बार फिर कलंकित हो गया । कोचिंग संचालक ने मार्कशीट देने के बहाने छात्रा को बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी । मौका देख छात्रा ने भागकर किसी तरह अपने आबरू को बचाया और बाहर आकर फोन से परिजनों को सूचना दे दी । परिजनों ने मौके पर पहुंच कोचिंग संचालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी । पिटाई का लाइव वीडियो मीडिया के कैमरे में कैद हो गया । परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कोचिंग संचालक को पकड़कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

चप्पलों से पीटता ये व्यक्ति एक कोचिंग संचालक है जिसे छात्रा से अश्लीलता और छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया ! पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कोचिंग का है जहां कोचिंग संचालक ने कोचिंग मैं पढ़ने वाली छात्रा का m.a. मैं एडमिशन दिलाने के बहाने उसके सभी शैक्षिक कागजात अपने पास रख लिए थे । छात्रा का एडमिशन ना होने के कारण उसने कोचिंग संचालक से अपने कागजात मांगे थे । जिसे लेकर वह कई दिनों से परेशान कर रहा था छात्रा का कहना है कि उसने शैक्षिक कागजातों को लेकर कई बार मिन्नतें की लेकिन कोचिंग संचालक के इरादे ठीक नहीं थे । पीड़ित छात्रा का कहना है आज कोचिंग संचालक ने मुझे फोन करके बताया कि तुम्हारे एम ए के कागजात मिल गए हैं । आकर ले जाओ मैं जब कागजात लेने पहुंची तो कोचिंग संचालक ने मेरे साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी । जिसे देख मैं ऑफिस से भागी और फोन से परिजनों को सूचना दी । मौके पर पहुंचे छात्रा के आक्रोशित परिजनों ने छात्रा की पिटाई कर दी और कोचिंग संचालक को पुलिस के हवाले कर दिया है ।

पुरे मामले को लेकर एसपी मणिलाल पाटीदार ने बताया कि महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा मंडपम के समीप एक कोचिंग संचालक द्वारा छात्रा को बुलाकर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है । पुलिस मामले को लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

Share
अगला लेख → AIR INDIA EXPRESS का विमान रनवे से फिसला, 2 लोगों की मौत, वि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *