मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला

ड्रीम डेब्यू से लेकर सुपरहिट सीक्वल तक, फिर भी कश्मीरी एक्ट्रेस ने छोड़ दिया बॉलीवुड

ड्रीम डेब्यू से लेकर सुपरहिट सीक्वल तक, फिर भी कश्मीरी एक्ट्रेस ने छोड़ दिया बॉलीवुड

हर साल बॉलीवुड में हजारों चेहरे अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, लेकिन कामयाबी कुछ ही को मिलती है। ऐसे में एक नाम ऐसा भी रहा, जिसने अपनी पहली ही फिल्म से तहलका मचा दिया और फिर दूसरी फिल्म से भी कामयाबी की बुलंदियों को छू लिया। हम बात कर रहे हैं कश्मीर की खूबसूरत अदाकारा जायरा वसीम की, जिन्होंने कम उम्र में बड़ी पहचान बनाई और फिर अचानक इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

‘दंगल’ से हुई धमाकेदार शुरुआत

जायरा वसीम ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने पहलवान गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। भारत ही नहीं, चीन में भी इस फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने भी दिल जीता

‘दंगल’ के बाद जायरा की दूसरी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ 2017 में आई, जिसमें उन्होंने एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया जो गायक बनना चाहती है। इस फिल्म ने भी 100 करोड़ से अधिक की कमाई की और जायरा को एक बार फिर दर्शकों और आलोचकों से खूब तारीफें मिलीं।

‘स्काई इज पिंक’ बनी आखिरी फिल्म

2019 में जायरा ने प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ ‘द स्काई इज़ पिंक’ में काम किया। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन जायरा की एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया।

धार्मिक आस्था के चलते लिया बड़ा फैसला

अपने करियर के पीक पर पहुंचकर, सिर्फ तीन फिल्मों के बाद जायरा वसीम ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। उन्होंने 2019 में सोशल मीडिया के ज़रिए यह ऐलान किया कि वह अब फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं रहेंगी क्योंकि यह उनकी धार्मिक और व्यक्तिगत आस्थाओं के अनुरूप नहीं है। इसके बाद जायरा कश्मीर लौट गईं और अब ग्लैमर की दुनिया से पूरी तरह दूर एक शांत और धार्मिक जीवन बिता रही हैं।

आज जायरा सोशल मीडिया पर कभी-कभार धार्मिक और प्रेरणादायक पोस्ट साझा करती हैं, लेकिन फिल्मी दुनिया से उनका रिश्ता पूरी तरह खत्म हो चुका है।

Share
अगला लेख → नई लव स्टोरी के साथ आ रहा है 'उफ्फ… ये लव है मुश्किल', खूबसू…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *