मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

NEET परीक्षा को लेकर फैल रही अफवाहें, पेपर लीक के 1500+ संदिग्ध मामलों का दावा

NEET परीक्षा को लेकर फैल रही अफवाहें, पेपर लीक के 1500+ संदिग्ध मामलों का दावा

नीट यूजी 2025 परीक्षा अब बेहद करीब है और यह 4 मई को देशभर में आयोजित की जाएगी। इस बीच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के सूत्रों के मुताबिक परीक्षा को लेकर 1,500 से अधिक फर्जी पेपर लीक के दावे सामने आए हैं। सबसे ज्यादा अफवाहें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे कि 106 टेलीग्राम ग्रुप और 16 इंस्टाग्राम चैनलों पर फैलती देखी गई हैं। इन संदिग्ध गतिविधियों की सूचना गृह मंत्रालय के साइबर अपराध समन्वय केंद्र को दी गई है।

इसी को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने साइबर फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी की है। पुलिस के अनुसार कुछ ठग परीक्षा से पहले पेपर लीक कराने का झांसा देकर छात्रों और अभिभावकों से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड और राज्य की साइबर क्राइम ब्रांच ने उम्मीदवारों से ऐसे फर्जीवाड़ों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

शिक्षा मंत्रालय भी परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराने के लिए सक्रिय है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के डीएम और एसपी के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। एनटीए और जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट्स को विशेष निगरानी में स्थानांतरित किया जाएगा, और केंद्रों पर मल्टी-लेयर चेकिंग होगी।

इस बार परीक्षा 550 से अधिक शहरों और 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

इस बीच, नीट यूजी 2025 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक अहम अपडेट यह है कि एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Share
अगला लेख → अब मुस्लिमों से भी होगी जाति की पूछताछ, OBC कैटेगरी में किन …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *