मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मशहूर फिल्म निर्माता ने कुछ ही दिनों में घटाया 10 किलो वजन, जानिए उनकी तेजी से वजन कम करने की डाइट

मशहूर फिल्म निर्माता ने कुछ ही दिनों में घटाया 10 किलो वजन, जानिए उनकी तेजी से वजन कम करने की डाइट

अगर फिट रहना है तो सबसे पहले बढ़ते वजन पर कंट्रोल करना जरूरी है। आजकल फिटनेस को लेकर लोगों में जबरदस्त जागरूकता देखी जा रही है। बॉलीवुड सितारे भी फिट रहने के लिए जिम, योगा, पिलाटे, एरोबिक्स जैसी कई एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह से लेकर एक्टर राम कपूर तक कई सेलेब्स ने वज़न घटाकर सबको चौंका दिया है। अब इस लिस्ट में फिल्ममेकर हंसल मेहता का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने हाल ही में करीब 10 किलो वजन कम किया है।

हंसल मेहता ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर फैंस के साथ अपना वेट लॉस जर्नी शेयर की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर मौनजारो (Mounjaro) नामक दवा का सेवन किया, जो आमतौर पर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को दी जाती है। इस दवा से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी डाइट को भी पूरी तरह से हेल्दी बना लिया।

उन्होंने हाई प्रोटीन डाइट को अपनाया और चीनी व शराब का सेवन लगभग बंद कर दिया। इसके अलावा उन्होंने 14 से 18 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग, नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, शरीर को हाइड्रेट रखना और भरपूर नींद लेने जैसे उपायों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल किया।

57 साल के हंसल मेहता ने बताया कि वे प्रीडायबिटिक हैं और उनका वजन तेजी से बढ़ रहा था, इसलिए डॉक्टर की सलाह पर मौनजारो लेना शुरू किया। कुछ ही महीनों में उन्होंने 10 किलो वजन घटा लिया है।

अब हंसल मेहता खुद को ज्यादा एनर्जेटिक और एक्टिव महसूस कर रहे हैं। वजन कम होने के साथ उनका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में आने लगा है। उन्होंने एक्स पर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें उनका बदला हुआ लुक साफ नजर आता है।

Share
अगला लेख → आपकी त्वचा का निखार गायब हो गया है? तो डल स्किन को चमकदार बन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *