मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए ‘काफल’, जानिए इस जंगली फल के चमत्कारी फायदे

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए ‘काफल’, जानिए इस जंगली फल के चमत्कारी फायदे

काफल एक जंगली फल है जो उत्तराखंड के ठंडे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे – नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में पाया जाता है। दिखने में यह लाल रंग का और आकार में शहतूत जैसा होता है, जबकि स्वाद में यह खट्टा-मीठा होता है।

बारिश के बाद इसकी मिठास और भी बढ़ जाती है, जिससे यह और अधिक स्वादिष्ट हो जाता है।

बाजार में भी खास डिमांड

काफल की मांग इतनी है कि यह बाजार में 400 से 500 रुपये प्रति किलो तक बिकता है। गर्मियों में पहाड़ी लोग इसे जंगलों से इकट्ठा करके मैदानों में बेचते हैं। नमक के साथ सिलबट्टे पर पीसकर खाने का इसका स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है।

दुर्लभता ही इसकी खासियत

काफल को पूरे साल नहीं पाया जा सकता। यह साल में सिर्फ कुछ ही हफ्तों के लिए मिलता है, इसलिए यह और भी खास हो जाता है। इस पेड़ की खेती नहीं होती – यह जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगता है। यही वजह है कि इसे ‘प्राकृतिक उपहार’ कहा जाता है।

काफल के जबरदस्त फायदे

यह छोटा सा फल अपने अंदर कई औषधीय गुण समेटे हुए है:

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
  • पाचन तंत्र को मजबूत करता है
  • घुटनों और जोड़ों के दर्द में आराम देता है
  • अल्सर, दस्त, बुखार, गले की खराश में फायदेमंद
  • एनीमिया (खून की कमी) से लड़ने में सहायक

Share
अगला लेख → गर्मियों में क्यों जरूरी है ताड़गोला खाना? सेहत को मिलते हैं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *