मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

दूध के साथ खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, हर दिन मिलेगी जबरदस्त ताकत और एनर्जी

दूध के साथ खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, हर दिन मिलेगी जबरदस्त ताकत और एनर्जी

सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का आधार होता है, इसलिए इसे हल्के में लेना सही नहीं है। जैसे ही सुबह भूख महसूस हो, आपको ऐसा कुछ खाना चाहिए जो शरीर को पोषण और ताकत दे — न कि तला-भुना या मीठा, जो नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप एक हेल्दी और झटपट बनने वाला ब्रेकफास्ट ढूंढ रहे हैं, तो यह दूध से बना सुपरन्यूट्रिशनल नाश्ता आपकी रूटीन में जरूर शामिल होना चाहिए।

कैसे बनाएं यह ताकतवर नाश्ता?

  1. 1 गिलास दूध को एक पैन में गर्म करें।
  2. दूध में 2-3 सूखी अंजीर के टुकड़े डालें।
  3. इसके बाद 8 मुनक्का (बीज निकालकर), 2 खजूर डालें और दूध को उबलने दें।
  4. अब इसमें 1 मुट्ठी मखाने (भुने हुए या सीधे) मिला दें।
  5. गैस बंद करने के बाद जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो 1 मुट्ठी कॉर्नफ्लेक्स डालें।
  6. चाहें तो उबालते समय ही ओट्स या दलिया भी मिला सकते हैं।
  7. अंत में स्वाद और सेहत के लिए 1 चम्मच शहद डालें और हल्का गुनगुना रहने पर खाएं।

क्यों है यह नाश्ता खास?

  • यह नाश्ता फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और नैचुरल शुगर से भरपूर होता है।
  • पाचन को बेहतर बनाता है और दिनभर पेट भरा हुआ महसूस होता है।
  • कमजोरी और थकान की शिकायत को दूर करता है और शरीर को ताकत देता है।
  • सिर्फ 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है — व्यस्त लोगों के लिए परफेक्ट!

अलग-अलग तरीकों से करें वैरायटी ऐड

  • किसी दिन भीगे हुए बादाम, अखरोट और किशमिश मिलाएं।
  • कभी काजू, पिस्ता और छुहारा डालें।
  • गर्मियों में गोंद कतीरा या पोस्ता दाना डालकर ठंडक बढ़ाएं।

यह नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने और पोषण की कमी दूर करने में बेहद मददगार है।

Share This
अगला लेख → सोने से पहले अपनाएं यह आसान घरेलू उपाय, झुर्रियां और दाग-धब्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 93% 💨 5 km/h
Dehradun