मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

गर्मियों में ठंडक का मजा दे यह पहाड़ी रायता, एक बार खाया तो बन जाएगा पसंदीदा

गर्मियों में ठंडक का मजा दे यह पहाड़ी रायता, एक बार खाया तो बन जाएगा पसंदीदा

गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए खानपान में कुछ खास चीजों को शामिल करना ज़रूरी होता है। ऐसी ही एक चीज़ है – दही, जो ना सिर्फ शरीर को ठंडक देती है, बल्कि पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। हालांकि रोज़-रोज़ साधारण दही खाकर मन ऊब सकता है। ऐसे में आप दही को स्वादिष्ट और हेल्दी तरीके से रायते के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे पहाड़ी स्टाइल में बना खीरे का खास रायता, जो स्वाद में ज़बरदस्त है और गर्मी में राहत देने वाला भी।

पहाड़ी स्टाइल खीरे का रायता बनाने की विधि:

सामग्री:

  • खीरे (या ककड़ी) – 3 से 4
  • दही – 2 कटोरी
  • भुना हुआ जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • सरसों के बीज – 1 छोटा चम्मच
  • नमक और काला नमक – स्वाद अनुसार
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 4 (बारीक कटी हुई)

विधि:

स्टेप 1:
सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धोकर मोटे दरदरे तरीके से कद्दूकस कर लें। पहाड़ी क्षेत्रों में अक्सर खीरे जैसी दिखने वाली ककड़ी का प्रयोग होता है, आप चाहें तो वही लें।

स्टेप 2:
अब एक मिक्सर में भुना हुआ जीरा और सरसों के बीज डालकर पीस लें। इस पिसे हुए मिश्रण में नमक, काला नमक, हल्दी और धनिया पाउडर मिलाएं। तीखापन लाने के लिए बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी डाल दें। मसाला तैयार है।

स्टेप 3:
अब एक बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंट लें। ध्यान रखें कि इसमें पानी न डालें, क्योंकि खीरा पहले से ही पानी छोड़ता है और रायता थोड़ा गाढ़ा ही बनाना होता है।

स्टेप 4:
कद्दूकस किए हुए खीरे को हल्का-सा दबाकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें और फिर इसे फेंटी हुई दही में मिला दें। ऊपर से तैयार किया गया मसाला डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 5:
रायता तैयार है! आप इसे थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडा करें और फिर परोसें। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करेगा।ये हेल्दी और टेस्टी पहाड़ी रायता गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ स्वाद का भी खास ख्याल रखता है।

Share
अगला लेख → बेंगलुरु में 8 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने झी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *