मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

SBI में 2900+ सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों पर बंपर भर्तियां शुरू, जानें पूरी जानकारी

SBI में 2900+ सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों पर बंपर भर्तियां शुरू, जानें पूरी जानकारी

बैंकिंग क्षेत्र में करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 2964 पदों को भरने के लिए की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई, 2025 निर्धारित की गई है।

योग्यता मानदंड:

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो या केंद्र सरकार द्वारा मान्य कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए, जिसमें एकीकृत डुअल डिग्री (IDD) भी शामिल है।
  • जिन उम्मीदवारों के पास मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी या कॉस्ट अकाउंटेंसी जैसी प्रोफेशनल डिग्री है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष के बीच (जन्म 1 मई 1995 से पहले और 30 अप्रैल 2004 के बाद नहीं होना चाहिए; दोनों दिन शामिल हैं)।
  • उम्मीदवार को उस सर्कल की स्थानीय भाषा में प्रवीणता होनी चाहिए, जहां के लिए वे आवेदन कर रहे हैं – अर्थात पढ़ना, लिखना और समझना आना चाहिए।

चयन प्रक्रिया:

चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में होगा:

  1. ऑनलाइन परीक्षा
    • वस्तुनिष्ठ परीक्षण: 120 अंक, 2 घंटे की अवधि, 4 खंडों में विभाजित।
    • वर्णनात्मक परीक्षण: 50 अंक, 30 मिनट की अवधि। इसमें अंग्रेजी भाषा के दो प्रश्न होंगे – पत्र लेखन और निबंध।
  2. स्क्रीनिंग राउंड
  3. साक्षात्कार (इंटरव्यू)

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए ₹750।
  • SC/ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी, जैसे परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, और सर्किल वाइज भाषा विवरण, के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Share
अगला लेख → टेरीटोरियल आर्मी में नई भर्ती शुरू, जानें कौन-कौन कर सकता है…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *