मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

आम की गुठली को फेंकने की गलती न करें, पहले ज़रूर ट्राई करें ये लाजवाब रेसिपी

आम की गुठली को फेंकने की गलती न करें, पहले ज़रूर ट्राई करें ये लाजवाब रेसिपी

आम को यूं ही फल का राजा नहीं कहा जाता। जैसे ही गर्मी का मौसम आता है, आम खाने वालों की जैसे तोड़ पड़ जाती है। आम से तरह-तरह के व्यंजन जैसे चटनी, आम पन्ना, आमरस, मैंगो शेक और आम की सब्जी बनाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस आम की गुठली को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, वह भी स्वाद और सेहत दोनों में कमाल की हो सकती है?

चलिए आज हम आपको बताते हैं आम की गुठली से बनने वाली एक खास रेसिपी जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि पाचन में भी मदद करती है।

पहला चरण:
सबसे पहले 4-5 ताजे आम की गुठलियां लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें। फिर गुठली की बाहरी सख्त परत को हटाएं और अंदर का कोमल बीज निकालें। इन बीजों को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, फिर इन्हें तब तक उबालें जब तक ये नरम न हो जाएं। उबालने के बाद इनकी पतली त्वचा हटा दें और बीजों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

दूसरा चरण:
अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें सबसे पहले जीरा डालें, फिर एक चुटकी हींग और हल्दी डालें। जब जीरा तड़कने लगे, तो बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें। मसाले को 4-5 मिनट तक अच्छी तरह भूनें।

तीसरा चरण:
अब इसमें आम की गुठली के टुकड़े डालें और अच्छे से मिलाएं। फिर थोड़ा सा पानी डालें, ढककर धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पकने दें। जब गुठली के टुकड़े पूरी तरह से नरम हो जाएं और मसाला गाढ़ा हो जाए, तो स्वादानुसार नमक मिलाएं। बस, आपकी लाजवाब आम की गुठली की सब्जी तैयार है।

इसे आप गर्मागरम रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं। यह सब्जी न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि इसमें पोषक तत्वों की भी भरपूर मात्रा होती है। इसे आप फ्रिज में रखकर कुछ दिन तक उपयोग में ला सकते हैं।

Share This
अगला लेख → दही में छुपा है बालों को घना और लंबा बनाने का राज़, इसे हेयर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun