मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

स्कूल ने धर्म के आधार पर दाखिला नहीं दिया, पुलिस ने मामला दर्ज किया

स्कूल ने धर्म के आधार पर दाखिला नहीं दिया, पुलिस ने मामला दर्ज किया

नागपुर के एक स्कूल ने एक छात्रा को केवल इसलिए प्रवेश देने से मना कर दिया क्योंकि वह मुस्लिम समुदाय से थी। इस मामले में पुलिस ने स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता मीर मसंद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को कक्षा छठवीं में एडमिशन दिलाने के लिए स्कूल का कई बार दौरा किया, लेकिन स्कूल ने धर्म के आधार पर प्रवेश देने से इनकार कर दिया।

मीर मसंद के अनुसार, उनकी बेटी पहले किसी अन्य स्कूल से कक्षा पांचवीं पास कर चुकी है। जब उन्होंने स्कूल से कारण पूछा तो सचिव राजेश लालवानी और प्रिंसिपल सिमरन ने साफ कह दिया कि मुस्लिम लड़कियों को इस स्कूल में एडमिशन नहीं मिलेगा।

इस घटना के बाद छात्रा के अभिभावकों ने जरीपटका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिक रूप से मुस्लिम धर्म के आधार पर एडमिशन अस्वीकृत करने की बात सही पाई। इसके चलते स्कूल के सचिव राजेश लालवानी, एडमिशन इंचार्ज सिमरन और एक शिक्षक अनीता आर्या के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी अरुण खोब्रागड़े ने इस कदम की पुष्टि की है।

Share
अगला लेख → गाजीपुर में बिजली की चपेट में आए चार लोग, पूजा की तैयारी के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *