मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला

गाजीपुर में बिजली की चपेट में आए चार लोग, पूजा की तैयारी के समय हुआ जानलेवा हादसा

गाजीपुर में बिजली की चपेट में आए चार लोग, पूजा की तैयारी के समय हुआ जानलेवा हादसा

गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में काशीदास बाबा की पूजा की तैयारियों के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। पूजा स्थल पर हरा बांस लगाते वक्त वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गया। इससे बांस में करंट दौड़ गया और मौके पर मौजूद युवक उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के समय बांस जलने लगा और वहां अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान छोटेलाल यादव (35), रविंद्र यादव उर्फ कल्लू (29), गोरख यादव (23), और अमन यादव (19) के रूप में हुई है। रविंद्र यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत थे और गोरख उनके सगे भाई थे। झुलसे हुए अन्य लोगों में अभिरिक यादव (16), संतोष यादव (32) और जितेंद्र यादव (30) शामिल हैं, जिनका इलाज मऊ के फातिमा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कुल 5 लोग बुरी तरह झुलसे थे, जिनमें से 4 की मृत्यु हो चुकी है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना का संज्ञान लिया है और हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को तत्काल बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Share
अगला लेख → हीरा बतूल ने ज्योति मल्होत्रा के पक्ष में आवाज उठाई, जानें उ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *