मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला

कौन हैं आशय मिश्रा, जिनसे चोरी-छुपे मिल रही हैं प्रणाली राठौड़ ? इश्क़ में आईं गिरफ्त में

कौन हैं आशय मिश्रा, जिनसे चोरी-छुपे मिल रही हैं प्रणाली राठौड़ ? इश्क़ में आईं गिरफ्त में

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रणाली राठौड़ को छोटे पर्दे पर उनके शानदार अभिनय के लिए खूब सराहा गया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में अपनी खास पहचान बना ली। इस शो में उनकी जोड़ी हर्षद चोपड़ा के साथ थी और अक्षरा-अभिमन्यु की प्रेम कहानी दर्शकों के दिलों में घर कर गई। ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी दोनों की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही। हालांकि, अफवाहों के बावजूद, दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बाद प्रणाली ने ‘दुर्गा – एक अटूट प्रेम कहानी’ में मुख्य भूमिका निभाई, जहां उन्होंने अभिनेता आशय मिश्रा के साथ काम किया। इस शो में भी उनकी और आशय की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सेट पर साथ काम करते-करते दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई।

हाल ही में, यह चर्चा तब और तेज हो गई जब प्रणाली ने हर्षद चोपड़ा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया और आशय मिश्रा के साथ अधिक समय बिताते हुए दिखाई देने लगीं। सोशल मीडिया पर दोनों की नजदीकियों की खबरें आग की तरह फैल गई हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन अफवाहों को और हवा दी, जिसमें आशय मिश्रा ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह मुंबई की सड़कों पर रात के समय घूमते नजर आ रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींची आखिरी तस्वीर ने, जिसमें वह एक रहस्यमयी लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं — और फैन्स का मानना है कि वह लड़की प्रणाली राठौड़ ही हैं।

इसके बाद से लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या प्रणाली और आशय एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और क्या वे जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। कमेंट सेक्शन में फैन्स लगातार पूछ रहे हैं, “शादी कब कर रहे हो?” हाल ही में दोनों का एक होली पार्टी वाला वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वे काफी क्यूट और रोमांटिक अंदाज़ में नजर आए।

बात करें आशय मिश्रा की, तो वह एक टैलेंटेड अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत नादिरा बब्बर के थिएटर ग्रुप से की थी। 2017 में उन्होंने टीवी शो ‘तेनाली रामा’ से अपना डेब्यू किया और 2019 में ‘प्यार के पापड़’ में ओंकार गुप्ता की भूमिका से उन्हें पहली मुख्य भूमिका मिली। बाद में वे ‘अग्निसाक्षी… एक समझौता’ में सात्विक भोसले और ‘दुर्गा – अटूट प्रेम कहानी’ में डॉ. अनुराग सिंह राठौड़ के किरदार में नजर आए।

Share
अगला लेख → सबा के जीवन में आई बड़ी खुशी, कठिन प्रेग्नेंसी के बाद मिली ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *