मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कोरोना फिर फैला रहा अपने पैर,मौत का आंकड़ा पहुंचा 28, एक्टिव केस 4000 के करीब

कोरोना फिर फैला रहा अपने पैर,मौत का आंकड़ा पहुंचा 28, एक्टिव केस 4000 के करीब

Covid Update – कोरोना वायरस का आंकड़ा भारत में तेजी से बढ़ने लगा है. इस वक्त देश में एक्टिव केस की संख्या चार हजार के पास पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार तक एक्टिव केस 3758 थे. वहीं मरने वालों की संख्या 28 हो गई है. दिल्ली में एक्टिव केस कुल 436 हो गए हैं. यहां 61 मामलों की बढ़ोतरी हुई है. वहीं उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस 149 हो गए हैं.

महाराष्ट्र में कोविड 19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को राज्य में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए. इनमें से 22 मामले मुंबई से, 25 पुणे से, 9 ठाणे से, 6 पिंपरी-चिंचवड से, 2 कोल्हापुर से और एक नागपुर से सामने आए हैं. हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि राज्य में 300 मरीज ठीक भी हुए हैं. वर्तमान में सक्रिय कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 506 है.

राजस्थान में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में 20 नए केस सामने आए. नए मामलों में 17 राजधानी जयपुर और एक-एक उदयपुर, बीकानेर और डूंगरपुर से हैं. नए संक्रमितों में 74 और 82 साल की उम्र के दो बुजुर्ग भी शामिल हैं. इसके अलावा 19 से 30 साल के 7 युवा भी शामिल है. 20 नए मामलों को मिलाकर राजस्थान में अब तक 98 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से एक संक्रमित की मौत हो चुकी है. 15 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

राजधानी दिल्ली की बात करे तो यहाँ कुल एक्टिव केस 436 हैं. यहां कोविड की वजह से 3 लोगों की जान भी गई है. गुजरात में एक्टिव केस 320 हैं. यहां कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हुई है. हरियाणा में एक्टिव केस 30 हैं. उत्तर प्रदेश में 149 और पश्चिम बंगाल में 287 एक्टिव केस हैं. यूपी में दो लोगों की कोविड की वजह से मौत हुई है. तमिलनाडु में 199 कोविड एक्टिव केस हैं. देश में कोविड की वजह से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 28 हो गई है.

Share
अगला लेख → यूपी में बाढ़ यूपी सरकार ने कसी कमर, इन जिलों में बनाएं जाएं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *