मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी में बाढ़ यूपी सरकार ने कसी कमर, इन जिलों में बनाएं जाएंगे स्थायी शेल्टर हाउस

यूपी में बाढ़ यूपी सरकार ने कसी कमर, इन जिलों में बनाएं जाएंगे स्थायी शेल्टर हाउस

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मानसून से पहले ही बाढ़ और बारिश से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है. यूपी के कई जिले ऐसे हैं, जो मानसून में बाढ़ से प्रभावित होते हैं और जिसका सीधा असर वहां रहने वाले लोगों पर पड़ता है. लेकिन, अब सीएम योगी ने इन तमाम समस्याओं से निपटने की पहले से तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत राजस्व विभाग ऐसे इलाकों में स्थायी रूप से बाढ़ शरणालय बनवाने जा रहा है. ऐसे में बाढ़ की आने संभावना से पहले ही लोगों को इन शरणालयों में विस्थापित कर दिया जाएगा और उनके खाने-पीने की भी व्यवस्था की जाएगी.

उत्तर प्रदेश में आठ जिले बाढ़ के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं, इनमें अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, बलिया और मऊ जैसे जिला है. यहां हर साल मानसून के समय इन जिलों में हजारों एकड़ के रिहायशी इलाकों में पानी भर जाती है. कई बार बाढ़ में फंसकर लोगों की मौत तक हो जाती है. लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा. लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व विभाग के द्वारा इन आठ जिलों में बाढ़ शरणालय बनाए जाएंगे.

योगी सरकार ने ये साफ किया है कि बाढ़ प्रभावित जिलों में स्थायी रूप से बाढ़ शरणालय बनाए जाएंगे. जब भी इन इलाकों में बाढ़ आने की संभावना होगी, समय से पहले ही यहां के लोगों को प्रभावित इलाकों से निकाल लिया जाएगा और उन्हें इस शरणालयों में रखा जाएगा. यहां पर प्रभावित लोगों को रहने से लेकर खाने-पीने और स्नानघर समेत तमाम तरह की सुविधाएं होगी. इन शरणालयों की देखरेख जिलाधिकारी के अधीन होगी. इन्हें यहां पर खाने-पीने के लिए धनराशि बाढ़ राहत कोष से दी जाएगी.

जानकारी के मुताबिक अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी और गोरखपुर में जो बाढ़ शरणालय बनेंगे उनमें 300 लोगों के रहने की व्यवस्था की जाएगी. जबकि देवरिया, बलिया, बस्ती और मऊ जैसे जिलों में डेढ़-डेढ़ सौ लोगों के रहने की व्यवस्था होगी. लोगों के साथ इन इलाकों के पशुओं को भी रखने की व्यवस्था होगी. जहां पशुओं के लिए चारे और पीने के पानी का भी इंतज़ाम होगा.

Share
अगला लेख → यूपी के नए डीजीपी के सामने पंचायत चुनाव,अवैध धर्मांतरण और घु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *