मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी के नए डीजीपी के सामने पंचायत चुनाव,अवैध धर्मांतरण और घुसपैठियों से निपटने की होगी चुनौती

यूपी के नए डीजीपी के सामने पंचायत चुनाव,अवैध धर्मांतरण और घुसपैठियों से निपटने की होगी चुनौती

लखनऊ – यूपी नव नियुक्त डीजीपी IPS राजीव कृष्ण डीजीपी मुख्यालय में औपचारिक रूप से कामकाज की शुरुआत कर दी है उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्णा ने रविवार को पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की.हालांकि, DGP राजीव कृष्ण की राहें आसान नहीं होने वाली हैं, उनके सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं.

कानून व्यवस्था पर विपक्ष के लगातार हमले लगातार राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर रहा है, जिसे नियंत्रित रखना एक बड़ी जिम्मेदारी होगी.

महिला सुरक्षा को लेकर विपक्षी दल सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, ऐसे में पुलिस को इस दिशा में ठोस परिणाम देने होंगे.खासकर तराई क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे अवैध धर्मांतरण के मामलों पर नियंत्रण पाना एक गंभीर चुनौती है.राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्या प्रवासियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना और निर्वासन की प्रक्रिया को अंजाम देना.

2026 के पंचायत चुनावों का शांतिपूर्ण संचालनआगामी पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना प्रशासनिक स्तर पर एक अहम दायित्व होगा.योगी सरकार के निर्देशानुसार राज्य में सक्रिय पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को प्रभावी ढंग से लागू करना.

कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कदम उठाना जो अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं या लापरवाह रहे हैं.

डीजीपी राजीव कृष्णा ने सीएम योगी से मिलने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्राथमिकताएं गिनाई थी. उन्होंने सीएम योगी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मैं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं जैसे अपराध व भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति, महिला सुरक्षा, नागरिक केंद्रित पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की उत्कृष्टता को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा.

Add a comment…

Share
अगला लेख → मऊ सीट पर ओम प्रकाश राजभर का दावा,भाजपा ने कहा फैसला दिल्ली …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *