मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

पंजाब में AAP के संगठन में बड़ा बदलाव,इन नेताओं को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब में AAP के संगठन में बड़ा बदलाव,इन नेताओं को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब- आम आदमी पार्टी ने पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी ने 5 विधायकों को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी है. वही 9 अनुभवी चेहरों को जनरल सेक्रेटरी और सेक्रेटरी बनाया गया है. 13 लोकसभा क्षेत्रों में नई टीम को जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा 27 जिलों में जिला प्रधान के रूप में कमान जमीनी नेतृत्व को सौंपी गई.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पंजाब में AAP संगठन में बदलाव की जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”AAP पंजाब के संगठन में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव. जमीनी राजनीति से जुड़े नए साथियों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं. आज हमने पंजाब में सिर्फ पद नहीं बांटे, हमने उस नींव को और मजबूत किया है जिस पर नई राजनीति खड़ी हो रही है.”

मनीष सिसोदिया ने आगे लिखा, ”यह फेरबदल नहीं, एक संकल्प है कि आम आदमी पार्टी अब हर गांव, हर नौजवान, हर परिवार तक संगठित सोच और ईमानदार राजनीति लेकर जाएगी. अरविंद केजरीवाल जी का सपना और भगवंत मान जी का संकल्प है- राजनीति को सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम बनाना है. नई टीम का हर सदस्य सिर्फ जिम्मेदार पदाधिकारी नहीं, वो पुल होंगे सरकार और जनता के बीच, जवाबदेही और भरोसे के बीच.

सिसोदिया ने ये भी कहा, ”हम अगले चुनाव की नहीं, अगले 25 वर्षों की राजनीति बना रहे हैं, जहां हर कार्यकर्ता विचार से चलेगा, जनसेवा में जिएगा. सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं. आपकी नियुक्ति एक अवसर है, उस ऐतिहासिक बदलाव का हिस्सा बनने का, जिसकी शुरुआत पंजाब कर चुका है. आपको ध्यान रखना है कि जब कोई पार्टी चुनाव जीतती है, तो सरकार बनती है लेकिन जब विचारधारा जीतती है तब संगठन बनता है.”

Share
अगला लेख → राजस्थान में बीजेपी सरकार और पार्टी संगठन के बीच है मतभेद? म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *