मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

CMS के छात्रों ने JEE एडवान्स परीक्षा में लहराया परचम,37 छात्र हुए चयनित

CMS के छात्रों ने JEE एडवान्स परीक्षा में लहराया परचम,37 छात्र हुए चयनित

लखनऊ – सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षाफल में एक बार फिर से अपने मेधात्व का परचम लहराकर राजधानी लखनऊ का नाम रोशन किया है। आज घोषित हुए जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षाफल में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 37 छात्र चयनित हुए हैं जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के छात्र प्रहर्ष चतुर्वेदी ने ऑल इण्डिया 1589 रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।

इस मौके पर सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस ऑडिटोरियम में प्रेस वार्ता के दौरान में सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने छात्रों की अभूतपूर्व उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस वर्ष सी.एम.एस. के 8 छात्रों ने 5000 से कम ऑल इण्डिया रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है जबकि 15 छात्रों ने 10,000 से कम ऑल इण्डिया रैंक अर्जित की है। प्रो. किंगडन ने बताया कि इस वर्ष देश भर से 1,91,386 छात्र जेईई एडवांस की प्रतिष्ठित परीक्षा में बैठे, जिनमें सी.एम.एस. के सर्वाधिक 29 छात्रों ने 25,000 से नीचे की ऑल इण्डिया रैंक अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया हैं और देश के टॉप इंजीनियरिंग कालेजों में अपनी स्थान सुनिश्चित कर लिया है। अब ये मेधावी छात्र आई.आई.टी. दिल्ली, आई.आई.टी. मुंबई, आई.आई.टी. रुड़की, आई आई.टी खड़‌गपुर जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई करके सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करेंगे,वहीँ सी.एम.एस. के जेईई टॉपर्स ने कहा कि सी.एम.एस. की बदौलत ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचे है। उन्होंने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि हमारी सफलता के पीछे कठिन परिश्रम, शिक्षकों का मार्गदशन व माता-पिता का आशीर्वाद तो है ही, परन्तु इसके अलावा हमारे विद्यालय का शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण एवं शिक्षकों का प्रोत्साहन हमें सदैव आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं।

Share
अगला लेख → Rachel Gupta ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के ऑर्गेनाइजर्स पर लगाय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *