मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Rachel Gupta ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के ऑर्गेनाइजर्स पर लगाया आरोप, फूट-फूटकर रोईं

Rachel Gupta ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के ऑर्गेनाइजर्स पर लगाया आरोप, फूट-फूटकर रोईं

एक सपने की कीमत क्या होती है? और जब वो सपना एक बुरे अनुभव में बदल जाए, तब इंसान किस कदर टूट सकता है — ये कहानी है रेचल गुप्ता की, जो मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय थीं… लेकिन उन्होंने वो क्राउन लौटा दिया। क्यों? क्योंकि उस चमकती दुनिया के पीछे छिपा था एक दर्दनाक सच।”

21 साल की रेचल गुप्ता ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया जिसका नाम था –‘The Truth about Miss Grand International — My Story’
वीडियो में वो फूट-फूटकर रोती नज़र आईं… और जो उन्होंने बताया, वो चौंका देने वाला था।

रेचल ने कहा कि उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। उन्हें कहा गया कि उनका वजन बहुत ज़्यादा है…
यहां तक कि एक प्रतिनिधि ने उन्हें चुटकी काटकर कहा “यहां से वजन कम करना होगा, वहां से भी.”क्या कहूं मैं? ये बहुत शर्मनाक था,” रेचल ने कहा।

रेचल का आरोप है कि मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के आयोजकों को उनसे कोई हमदर्दी नहीं थी। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि मैं जिंदा हूं या मर जाऊं… जब तक मैं पतली दिखती हूं, जब तक मैं मुस्कुराती हूं और उनके लिए पैसे कमाती हूं, तब तक सब ठीक था।”रेचल के मुताबिक, उन्हें TikTok पर सस्ते प्रोडक्ट्स बेचने के लिए मजबूर किया गया।

“रेचल की कहानी एक तमाचा है उन सभी लोगों के लिए, जो ब्यूटी पेजेंट्स को सिर्फ चमक और शोहरत की दुनिया समझते हैं। ये कहानी बताती है कि कभी-कभी ‘क्राउन’ जीतने का मतलब होता है — खुद की आवाज़ खो देना। लेकिन रेचल ने वो आवाज़ वापस पा ली और दुनिया को उसका सच सुना दिया।”

Share
अगला लेख → पाकिस्तान के मुद्दे पर शशि थरूर का डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा सन्द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *