मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पाकिस्तान के मुद्दे पर शशि थरूर का डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा सन्देश

पाकिस्तान के मुद्दे पर शशि थरूर का डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा सन्देश

भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर पर सहमति बन गई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी तक कई बार सीजफायर का क्रेडिट ले चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की वजह से सीजफायर पर सहमति बनी थी. इस मसले पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसी को हमें (भारत को) समझाने की जरूरत नहीं है.

दरअसल कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय डेलिगेशन ब्राजील पहुंचा. थरूर ने ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन से मुलाकात की. इस दौरान उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल की ब्राजील यात्रा को लेकर खुशी जाहिर की.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत-पाक सीजफायर का क्रेडिट लेते हुए नहीं थक रहे हैं. वे कई बार इस बात का दावा कर चुके हैं कि अमेरिका की वजह से दोनों देशों के बीच युद्ध टला. ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में इसको लेकर कहा था कि सीजफायर के लिए उन्होंने ट्रेड डील का सहारा लिया था.

शशि थरूर ने ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो से मुलाकात के बाद कहा, “हम आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुटता चाहते हैं. इन देशों में यह बात स्पष्ट हो गई है कि वे कुछ मुद्दों को समझते हैं, लेकिन कुछ को पूरी तरह नहीं समझा गया है. कई देश स्वाभाविक रूप से बातचीत का सुझाव देते हैं, लेकिन उन लोगों से बातचीत करना बहुत मुश्किल है, जो आपके सिर पर बंदूक ताने हुए हैं और आपकी सीमा पर आतंकवादी भेज रहे हैं. यह एक मूलभूत समस्या है. पहला कदम यह होना चाहिए कि वे आतंकवाद के ढांचे को खत्म करें.

Share
अगला लेख → मुफ्त में कहां करा सकते हैं कोरोना का इलाज

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *