मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, स्वामी रामदेव करेंगे हरियाणा के कुरूक्षेत्र में योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, स्वामी रामदेव करेंगे हरियाणा के कुरूक्षेत्र में योग

हरियाणा – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग गुरु स्वामी रामदेव एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे हैं. जिस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार (01 जून) को योग गुरु ने अपने शिष्यों और गुरूकुल के छात्रों के साथ कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट पर योगाभ्यास किया.

योग गुरु स्वामी रामदेव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कहा, ”योग को अब और बड़े स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है. इस बार धर्मयुद्ध की धरती से एक और रिकॉर्ड बनेगा.

स्वामी रामदेव ने पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को उसकी हद याद दिला दी. पीओके का हिसाब तो अब होगा. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक संदेश है कि दुश्मन अब ना आंखें दिखा सकता ना ही परमाणु बम की धमकी दे सकता है.” जासूसी कांड पर उन्होंने कहा, ”देश विरोधी ताकतें हर जगह पर हैं. युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं हो सकता है. सीजफायर एक सही फैसला था.”

27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण के दौरान PM मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था. 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला हुआ और पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 में मनाया गया था.

Share
अगला लेख → IPL FINAL - आज अगर बारिश हुई तो कौन उठाएगा IPL ट्राफी, जानिए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *