मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

IPL FINAL – आज अगर बारिश हुई तो कौन उठाएगा IPL ट्राफी, जानिए क्या है नियम

IPL FINAL – आज अगर बारिश हुई तो कौन उठाएगा IPL ट्राफी, जानिए क्या है नियम

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद में होने वाला है. हालांकि आज बारिश की सम्भावना ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार बारिश इस मुकाबले में बाधा डाल सकती है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर आज बारिश की वजह से मैच नहीं हुआ और फिर रिजर्व डे पर भी खेल संभव नही हो पाया, तो कौन सी टीम विजेता घोषित की जाएगी?

BCCI के आधिकारिक नियमों के अनुसार,अगर फाइनल और रिजर्व डे दोनों ही दिन मैच पूरा नहीं हो पाता है,तो लीग चरण की अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.

इस स्थिति में पंजाब किंग्स,जिसने आईपीएल 2025 के लीग स्टेज में पहला स्थान हासिल किया था, वही ट्राफी का हकदार मानी जाएगी. यानी बारिश अगर खेल बिगाड़ती है,तो पंजाब किंग्स को उनके स्थिर प्रदर्शन का ईनाम मिल सकता है. वहीं,रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए यह स्थिति निराशाजनक हो सकती है,जो अब तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है.

फाइनल मुकाबले के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. BCCI ने IPL 2025 के फाइनल के लिए रिजर्व डे निर्धारित किया है, जो कि 4 जून को होगा. 3 जून को होने वाले महामुकाबले में अगर बारिश के कारण खेल नहीं हो पाता है, तो मैच को अगले यानी रिजर्व डे के दिन पूरा कराने की कोशश की जाएगी.

रिपोर्ट के अनुसार , 3 जून की शाम अहमदाबाद में बारिश की संभावना बनी हुई है. शाम 6:00 बजे तक बारिश की संभावना 51 प्रतिशत है,जो मैच शुरू होने तक घटकर 5-2 प्रतिशत तक आ सकती है. हालांकि, अगर दोनों दिन बारिश के चलते मैच नहीं हो पाता है, तो BCCI के नियम अनुसार पंजाब किंग्स को चैंपियन का खिताब दिया जाएगा.

Share
अगला लेख → 'कुर्बानी' को लेकर बाबा बागेश्वर और AMU के प्रोफेसर आमने साम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *