मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पंजाब से एक और यूट्यूबर गिरफ्तार, पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा से निकला कनेक्शन

पंजाब से एक और यूट्यूबर गिरफ्तार, पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा से निकला कनेक्शन

पंजाब – भारत में पाकिस्तानी जासूसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने रूपनगर से जसबीर सिंह नाम के एक और यूट्यूबर को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. जसबीर सिंह एक यूट्यूब चैनल चलता है और ज्योति मल्होत्रा के साथ भी संपर्क था.

जसबीर सिंह ‘जान महल’ नाम का यूट्यूब चैनल चलाता है और उसका संपर्क जासूसी के केस में पहले से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी था. दानिश पाकिस्तानी उच्चायोग से अधिकारी रह चुका है.

इस मामले में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) ने रूपनगर के महलां गांव निवासी जसबीर सिंह से जुड़ा एक बड़ा जासूसी नेटवर्क पकड़ा है. जसबीर ‘जान महल’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है और उसका संबंध PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से है, जो एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है.

वह हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (जो पहले ही जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है) और पाकिस्तान के निष्कासित उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में भी था.

जांच में पता चला है कि जसबीर ने दानिश के बुलावे पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना अधिकारियों और व्लॉगर्स से हुई थी. वह 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान गया. उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान आधारित नंबर मिले हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है.

ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने अपनी बातचीत और संपर्कों के सबूत मिटाने की कोशिश की. मोहाली के एसएसओसी थाने में FIR दर्ज कर दी गई है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है.

Share
अगला लेख → जब RCB फैंस बोले 'ई साला कप नामदे', 18 साल बाद मिला ख़िताब

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *