मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी में आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इस दिन से चढ़ेगा पारा, पड़ेगी प्रचंड गर्मी

यूपी में आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इस दिन से चढ़ेगा पारा, पड़ेगी प्रचंड गर्मी

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में आज भी कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, लेकिन अब जल्द ही बारिश का ये दौर बंद होने जा रहा है और गर्मी भी बढ़ेगी। मंगलवार को भी कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहा, जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हवाओं की वजह से गर्मी अभी अपने प्रचंड रूप में नहीं दिख रही है.

बुधवार को भी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है, लेकिन अब जल्द ही ये दौर खत्म होने वाला है, जिसके बाद गर्मी का असली रंग शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अचानक तेजी से तापमान बढ़ेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दोनों संभागों पश्चिमी और पूर्वी में आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई हैं. इस दौरान पूरब से पश्चिमी तक कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी.

यहीं नहीं उत्तर पश्चिम क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. गुरुवार से बारिश का सिलसिला हल्का हो जाएगा. 5 मई को भी कुछ जगहों पर बारिश की फुहारें पड़ सकती हैं, लेकिन किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है.

6 जून से यूपी में मौसम का मिजाज बदलेगा और मौसम शुष्क रहेगा. न बारिश होगी, न तेज हवाएं चलेंगी. सूरज की तपिश के चलते अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी. 9 जून तक गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर देगी.

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, नोएडा, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में एक या दो जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी.

Share
अगला लेख → ‘हर बच्चा खास है' योगी सरकार ने विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *