मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान,इन जिलों में होगी मुफ्त सीटी स्कैन की सुविधा

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान,इन जिलों में होगी मुफ्त सीटी स्कैन की सुविधा

लखनऊ – यपि सरकार के स्वास्थ मंत्री बृजेश पाठक ने मरीजों को बड़ी रहत दी है. अब लखनऊ समेत छह जिलों में सीटी स्कैन जांच बिल्कुल मुफ्त होगी. इससे गरीब मरीजों को लाभ मिलेगा और वो अपना इलाज करा सकेंगे. पहले इन छह जिलों में सीटी स्कैन के लिए मरीजों से 500 रुपये लिए जाते थे. लेकिन, अब यह पैसा नहीं देना होगा.

यह फैसला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर लिया गया है. उन्होंने कहा कि जैसे बाकी जांच मुफ्त होती हैं. अब सीटी स्कैन भी बिना किसी खर्च के किया जाएगा.

प्रदेश में मुफ्त सीटी स्कैन की व्यवस्था अब लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद और रायबरेली के जिला अस्पतालों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. अब तक इन जिलों में सीटी स्कैन के लिए मरीजों से पैसे लिए जाते थे, जिससे मरीजों पर खर्च का बोझ पड़ता था.

कई बार पैसों की कमी की वजह से लोग अपना सीटी स्कैन तक नहीं करवा पाते थे. लेकिन, अब सरकार की इस पहल से गरीब मरीजों को लाभ मिलेगा. जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन के लिए पैसा लेना बंद कर दिया है, ताकि हर वर्ग के मरीज को बराबर और अच्छी इलाज की सुविधा मिल सके.

हर मेडिकल कॉलेज को 33.5 लाख रुपये और जेके कैंसर संस्थान को 31 लाख रुपये दिए गए हैं. जिससे मरीजों के इलाज की सुविधाएं और बेहतर की जाएंगी.

सरकार इस पैसे से इन अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जरूरी इलाज की मशीनें, उपकरण और सुरक्षा के इंतजाम करेगी, ताकि मरीजों को अच्छा और जल्दी इलाज मिल सके.

Share
अगला लेख → 13वें सरयू जयंती महोत्सव का शुभारंभ,डीएम जिले की एक नदी को क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *