मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

यूपी भाजपा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान का शुभारम्भ किया

यूपी भाजपा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान का शुभारम्भ किया

लखनऊ- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में वृक्षारोपण करके एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित, सह प्रभारी श्री अतुल अवस्थी व चौधरी लक्ष्मण सिंह उपस्थित रहे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस से भाजपा पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के संकल्प के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रारम्भ कर रही है। गुरूवार को सभी जिला मुख्यालयों पर वृक्षारोपण करते हुए जिला स्तर पर अभियान प्रारम्भ होगा। 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से 05 अगस्त तक बूथ स्तर पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसके साथ ही 05 जून से 05 अगस्त तक प्रत्येक अभियान व कार्यक्रम के पश्चात वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत भाजपा जन जागरण करेगी और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेगी। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि वृहद स्तर पर वृक्षारोपण के कार्यक्रमों से जुड़ेगे और वृक्षारोपण करेंगे तथा जनमानस को प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करेंगे।

श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक कार्यों के साथ ही सांस्कृतिक व सामाजिक दायित्वों के साथ प्रदूषण मुक्त प्राकृतिक वातावरण के लिए सतत कार्य कर रही है। तमाम विपक्षी दलों के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय होकर कार्य करते है। जबकि भाजपा सेवा कार्यों, सांस्कृतिक, सामाजिक सरोकार से जुडे़ कार्यों तथा पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के बीच निरंतर काम करती है।

Share
अगला लेख → 'ऑपरेशन सिंदूर' में जिसने छुड़ाए थे पाकिस्तान के छक्के,राफेल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *