मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजा रघुवंशी हत्याकांड में 17 दिन बाद पत्नी सोनम को गाजीपुर से पकड़ा गया.

राजा रघुवंशी हत्याकांड में 17 दिन बाद पत्नी सोनम को गाजीपुर से पकड़ा गया.

मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की संदिग्ध हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को 9 जून उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात सोनम ने मध्यप्रदेश स्थित इंदौर में अपने परिजनों को कॉल किया.

इस बीच सोशल मीडिया पर सोनम रघुवंशी का एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सोनम अपने पति राजा के साथ स्कूटी बुक करने गई है. जब राजा स्कूटी पर बैठ कर पत्नी सोमन को उसका हेलमेट पकड़ने के लिए बुलाते हैं, सोनम पीछे जाकर मोबाइल फोन पर तेजी से कुछ टाइप करती दिखाई देती हैं.

यह मामला अब तक रहस्य से भरा रहा है. करीब 17 दिन पहले शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी की मौत की खबर आई थी, और तब से MP व मेघालय पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी. अब इतने दिनों बाद सोनम का अचानक गाजीपुर में मिलना और उसका खुद परिवार से संपर्क करना जांच एजेंसियों के सामने कई नए सवाल खड़े कर रहा है. वहीं सोनम के पिता ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.

गौरतलब है कि शिलॉन्ग से गाजीपुर की दूरी लगभग 1162 किलोमीटर है. इस रूट पर कोई सीधी ट्रेन नहीं चलती. निजी वाहन या लिफ्ट लेकर लगातार सफर करने पर भी कम से कम 25 घंटे लगते हैं. ऐसे में सोनम का इस दूरी को तय करना और इतने समय तक पुलिस की नजरों से बचना रहस्य को और गहरा बना रहा है. पुलिस अब सोनम से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है.

Share
अगला लेख → एलन मस्क के Starlink को भारत में मिली मंजूरी,इंटरनेट की कीमत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *