मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

एलन मस्क के Starlink को भारत में मिली मंजूरी,इंटरनेट की कीमत कर देगी हैरान

एलन मस्क के Starlink को भारत में मिली मंजूरी,इंटरनेट की कीमत कर देगी हैरान

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को भारत सरकार ने हरी झंडी मिल है. जल्द ही देश के दूर-दराज और गांवों तक इंटरनेट की पहुंच मुमकिन हो पाएगी. लेकिन एक बड़ा सवाल है कि क्या Starlink का इंटरनेट भारत में सस्ता मिलेगा?

Starlink के टैरिफ प्लान्स को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उससे ये साफ हो गया है कि इसकी कीमतें फिलहाल आम टेलीकॉम कंपनियों जैसी नहीं होंगी. सूत्रों की माने तो भारत में इस सर्विस के लिए सबसे पहले करीब 33,000 रुपये का खर्च डिवाइस पर आएगा. उसके बाद हर महीने लगभग 3,000 रुपये में अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा.

दरअसल, Starlink एक सैटेलाइट बेस्ड सर्विस है, जो सीधे स्पेस से सिग्नल भेजती है. इसकी टेक्नोलॉजी काफी अलग और महंगी होती है, इसलिए इसकी कीमतें भी अपेक्षाकृत ज्यादा रहती हैं. बांग्लादेश और भूटान जैसे पड़ोसी देशों में भी यही मॉडल अपनाया गया है, और भारत में भी ऐसा ही देखने को मिलेगा.

हालांकि Starlink एक महीने का फ्री ट्रायल भी दे सकती है, ताकि नए यूजर इसे ट्राई कर सकें. एक और खास बात ये है कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसके रोलआउट में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. उम्मीद की जा रही है कि स्पेक्ट्रम मिलने के एक-दो महीने के अंदर सेवा शुरू हो सकती है.

आप Starlink को लेकर ये सोच रहे थे कि यह लोकल इंटरनेट कंपनियों की तरह सस्ता और किफायती होगा, तो ऐसा होना अभी संभव नहीं लगता. लेकिन जिन लोगों को इंटरनेट की सख्त जरूरत है और उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है, उनके लिए Starlink किसी वरदान से कम नहीं.

Share
अगला लेख → जेपी नड्डा के दावों पर अखिलेश यादव का बयान,कहा- मुझे नहीं लग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *