मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जेपी नड्डा के दावों पर अखिलेश यादव का बयान,कहा- मुझे नहीं लगता दिल्ली और लखनऊ में तालमेल है

जेपी नड्डा के दावों पर अखिलेश यादव का बयान,कहा- मुझे नहीं लगता दिल्ली और लखनऊ में तालमेल है

लखनऊ – सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा के दावों पर पलटवार किया है.पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश ने नड्डा के उन दावों पर टिप्पणी की जिसमें केंद्र सरकार के 11 साल पूरा होने पर अनेक दावे किए गए थे.

अखिलेश ने कहा कि जो योजनाएं चल रही है उससे यह नहीं लगता है कि दिल्ली और लखनऊ में कोई तालमेल है। अगर प्रधानमंत्री जी ने गोद लिया कोई गांव और उसकी तस्वीर नहीं बदली तो प्रश्न चिन्ह लगता है उत्तर प्रदेश की सरकार पर. दिल्ली की सरकार के 11 साल, उत्तर प्रदेश की सरकार के 9 साल, इन दोनों को जोड़ दे तो 20 साल की सरकार का लेखा-जोखा सरकार को देना पड़ेगा कि जनता के बीच में क्या किया है.

बता दें सोमवार, 9 जून को एक प्रेस वार्ता में जेपी नड्डा ने कहा था कि पिछले 11 वर्षों में हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़े हैं. देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया. लोकसभा में टर्नआउट 58.46 प्रतिशत रहा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा. ये बदलाव, मोदी सरकार के कड़े निर्णयों की वजह से आया है.

Share
अगला लेख → सोनम रघुवंशी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट ने बढ़ाया राजा मर्डर केस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *