मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सोनम रघुवंशी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट ने बढ़ाया राजा मर्डर केस का रहस्य!

सोनम रघुवंशी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट ने बढ़ाया राजा मर्डर केस का रहस्य!

इंदौर का चर्चित कपल केस अब और पेचीदा होता जा रहा है। राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब तक पीड़िता मानी जा रही उनकी पत्नी सोनम को पुलिस ने मुख्य आरोपी घोषित कर दिया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम की गिरफ्तारी के बाद कहानी में एक चौंकाने वाला मोड़ आ गया। सोनम की मेडिकल रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया — रिपोर्ट में गर्भावस्था की स्थिति स्पष्ट नहीं पाई गई है।


9 जून 2025 को सोनम की मेडिकल जांच महिला डॉक्टरों की टीम ने की। शारीरिक रूप से वह बेहद कमजोर थीं और मानसिक रूप से डरी हुई भी नजर आईं, लेकिन उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे।
गर्भावस्था परीक्षण की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं रही, जिससे यह तय नहीं हो सका कि वह गर्भवती हैं या नहीं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सात दिन बाद एक अल्ट्रासाउंड किया जाए, ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।
अगर सोनम गर्भवती हैं, तो यह सवाल उठना लाज़मी है — क्या यह बच्चा राजा रघुवंशी का है या किसी और का?
राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। लेकिन 23 मई को दोनों अचानक गायब हो गए।


करीब दस दिन बाद, 2 जून को राजा रघुवंशी का शव चेरापूंजी के पास वेईसॉडॉन्ग वॉटरफॉल के नीचे गहरी खाई में मिला। पुलिस ने इसे हत्या करार देते हुए जांच शुरू की।
मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। पुलिस का दावा है कि सोनम ने राजा को मेघालय घूमने के बहाने बुलाया, ताकि वहां उसकी हत्या करवाई जा सके।
राज कुशवाहा समेत चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि राज, सोनम के भाई की फर्म में काम करता था।
गिरफ्तारी के बाद सोनम ने कहा कि वह अगवा कर ली गई थी और कैसे वह गाजीपुर पहुंची, उसे खुद भी नहीं पता।
उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए पुलिस उससे पूछताछ में सावधानी बरत रही है।
सोनम के पिता देवी सिंह ने पुलिस की थ्योरी को झूठा बताते हुए दावा किया कि उनकी बेटी निर्दोष है। उन्होंने केस की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई से जांच की मांग की है।
सात दिन बाद होने वाला सोनम का अल्ट्रासाउंड इस केस की सबसे अहम कड़ी साबित हो सकता है।
अगर सोनम गर्भवती पाई जाती है, तो इससे हत्या की मंशा और पूरे षड्यंत्र की दिशा ही बदल सकती है।

Share
अगला लेख → जनरथ एसी बस हादसा: बाराबंकी में ट्रक से भीषण टक्कर, 24 यात्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *