मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

जनरथ एसी बस हादसा: बाराबंकी में ट्रक से भीषण टक्कर, 24 यात्री घायल, 9 की हालत नाजुक

जनरथ एसी बस हादसा: बाराबंकी में ट्रक से भीषण टक्कर, 24 यात्री घायल, 9 की हालत नाजुक

मंगलवार सुबह बाराबंकी के अयोध्या सीमा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से लखनऊ जा रही जनरथ एसी बस अचानक सामने ब्रेक लगाए ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में बस में सवार 24 लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रामसनेहीघाट सीएचसी भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सुबह करीब 5 बजे अशरफपुर गंगरेला गांव के पास लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही जनरथ बस के चालक को ओवरटेक करने का मौका नहीं मिला और वह ट्रक में जा घुसी। इस टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में अधिकांश यात्री नींद में थे, जिससे कई लोग सीटों से गिरकर घायल हो गए
बस में लगभग 50 सवारियां थीं, जिनमें से कुछ अयोध्या में पहले ही उतर चुकी थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा ट्रक में जा फंसा। हादसे में बस चालक अजीत शुक्ला भी बुरी तरह घायल हो गए, उनका पैर बस में फंस गया
गंभीर रूप से घायल यात्रियों में विनोद कुमार, रजत कुमार, ममता, सूर्यांश, पूर्णिमा, भवानी चरण सिंह, गणेश, सुब्रान आलम और बस चालक अजीत शुक्ला शामिल हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटरंगा और मवई थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू को तेजी से अंजाम दिया गया
शफीकुल रहमान, हामिद रजा, अनिल यादव, रिया, हरिओम, सोराब, दिलीप कुमार, हरिओम पांडे, रितेश कुमार, सुमित सिंह, परमानंद तिवारी, अरविंद कुमार, भीम, सरवन कुमार, शाहबाज खान सहित कुल 24 लोग घायल हुए हैं।

मंगलवार सुबह बाराबंकी के अयोध्या सीमा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से लखनऊ जा रही जनरथ एसी बस अचानक सामने ब्रेक लगाए ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में बस में सवार 24 लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रामसनेहीघाट सीएचसी भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सुबह करीब 5 बजे अशरफपुर गंगरेला गांव के पास लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही जनरथ बस के चालक को ओवरटेक करने का मौका नहीं मिला और वह ट्रक में जा घुसी। इस टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में अधिकांश यात्री नींद में थे, जिससे कई लोग सीटों से गिरकर घायल हो गए
बस में लगभग 50 सवारियां थीं, जिनमें से कुछ अयोध्या में पहले ही उतर चुकी थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा ट्रक में जा फंसा। हादसे में बस चालक अजीत शुक्ला भी बुरी तरह घायल हो गए, उनका पैर बस में फंस गया
गंभीर रूप से घायल यात्रियों में विनोद कुमार, रजत कुमार, ममता, सूर्यांश, पूर्णिमा, भवानी चरण सिंह, गणेश, सुब्रान आलम और बस चालक अजीत शुक्ला शामिल हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
पटरंगा और मवई थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू को तेजी से अंजाम दिया गया।
शफीकुल रहमान, हामिद रजा, अनिल यादव, रिया, हरिओम, सोराब, दिलीप कुमार, हरिओम पांडे, रितेश कुमार, सुमित सिंह, परमानंद तिवारी, अरविंद कुमार, भीम, सरवन कुमार, शाहबाज खान सहित कुल 24 लोग घायल हुए हैं।

Share This
अगला लेख → 10 मिनट की डिलीवरी का कड़वा सच: ब्लिंकिट कर्मचारी ने बयां कि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Patchy light rain in area with thunder
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun