मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

चिनाब ब्रिज के उद्घाटन के बाद अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर बना निवेशकों की पहली पसंद, जबरदस्त तेजी का दौर जारी

चिनाब ब्रिज के उद्घाटन के बाद अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर बना निवेशकों की पहली पसंद, जबरदस्त तेजी का दौर जारी

चिनाब ब्रिज के ऐतिहासिक उद्घाटन के बाद से शापूरजी पल्लोनजी समूह की कंपनी अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर (Afcons Infrastructure) के शेयरों में लगातार तेजी देखी जा रही है। बीते तीन ट्रेडिंग सेशनों में कंपनी के शेयरों ने 6% से अधिक की छलांग लगाई है। वर्तमान में शेयर की कीमत 445.50 रुपये पर पहुंच चुकी है।
इस तेजी की अहम वजह चिनाब ब्रिज के निर्माण में अफकॉन्स की प्रमुख भूमिका मानी जा रही है। दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुलों में शुमार यह ब्रिज 359 मीटर की ऊंचाई पर बना है और इसकी लागत लगभग 1,486 करोड़ रुपये है। यह एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में अंजी खाद ब्रिज और उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक परियोजना के साथ इस ब्रिज का उद्घाटन किया गया। दुर्गम पहाड़ी इलाकों में इंजीनियरिंग के इस अद्भुत नमूने के निर्माण में अफकॉन्स को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिनमें साइट तक मशीनरी और सामग्री पहुंचाना सबसे बड़ा कार्य था। इसके समाधान के रूप में कंपनी ने अस्थायी सड़कों का निर्माण भी किया।
इस परियोजना में उल्लेखनीय योगदान देने वालों में प्रोफेसर जी. माधवी लता का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। उन्होंने एफकॉन्स के साथ मिलकर पुल की योजना, डिजाइन और संरचना के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई। सोशल मीडिया पर उनके कार्य की जमकर सराहना हो रही है। देशभर से प्रतिष्ठित लोग जैसे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उनकी तारीफ की है। माधवी लता ने लिंक्डइन पोस्ट के माध्यम से सभी शुभकामनाओं का आभार व्यक्त करते हुए परियोजना की सफलता का श्रेय भारतीय रेलवे और एफकॉन्स टीम को दिया।
अफकॉन्स को हाल के दिनों में बड़े निर्माण प्रोजेक्ट्स में सफलता मिली है। केवल दो हफ्तों के भीतर कंपनी को करीब 1,100 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। इनमें से एक बड़ा ऑर्डर रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिला है, जिसकी कीमत 700 करोड़ रुपये है। यह प्रोजेक्ट गुजरात के दाहेज में विनाइल प्लांट से जुड़ा हुआ है।

इसके अलावा, 30 मई को कंपनी ने राजस्थान के डूंगरपुर जिले में जलापूर्ति परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L1) बनने का दर्जा हासिल किया। “कडाना बैक वाटर पैकेज-1” नामक इस परियोजना की लागत लगभग 463.50 करोड़ रुपये है
चिनाब ब्रिज की सफलता और लगातार मिल रहे नए ऑर्डर्स ने अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर को निवेशकों की नजरों में चमका दिया है। अगर आपने इस शेयर पर दांव नहीं लगाया है, तो यह सही समय हो सकता है लेकिन निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Share
अगला लेख → पंजाब में उद्योगों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ 'फास्ट ट्रैक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *