मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: अब 4 घंटे नहीं, 24 घंटे पहले तय होगी सीट, वेटिंग वालों को मिलेगी राहत

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: अब 4 घंटे नहीं, 24 घंटे पहले तय होगी सीट, वेटिंग वालों को मिलेगी राहत

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रिजर्वेशन सिस्टम में अहम बदलाव की शुरुआत की है। अब ट्रेन छूटने से महज 4 घंटे पहले नहीं, बल्कि पूरे 24 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाएगा। इस नई व्यवस्था को फिलहाल बीकानेर डिवीजन में प्रायोगिक रूप से लागू किया गया है।इस नई पहल का उद्देश्य यात्रियों को समय रहते उनकी सीट की स्थिति की जानकारी देना है, जिससे अंतिम क्षणों की अनिश्चितता खत्म हो सके। खासतौर पर वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को इससे बड़ा फायदा होगा, क्योंकि वे पहले से जान सकेंगे कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं। इससे उन्हें वैकल्पिक यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी। वर्तमान व्यवस्था के तहत पहला चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 4 घंटे पहले और दूसरा चार्ट लगभग 30 मिनट पहले तैयार किया जाता है। इस कारण यात्रियों को लास्ट मिनट तक असमंजस बना रहता है और योजना बनाना कठिन हो जाता है। कई बार कन्फर्म न होने पर यात्रा रद्द करनी पड़ती है। नई प्रणाली न केवल यात्रियों को राहत देगी, बल्कि टिकट काउंटर पर भीड़भाड़ को कम करने में भी सहायक होगी। साथ ही, टिकट बुकिंग और यात्रा नियोजन में पारदर्शिता व समय की बचत होगी। यदि ट्रायल सफल रहा, तो जल्द ही इसे देशभर में लागू किया जा सकता है। इससे लाखों रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Share
अगला लेख → दूल्हा-दुल्हन की डोली लौटते ही मातम में बदली, दौसा-मनोहरपुर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *