मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दूल्हा-दुल्हन की डोली लौटते ही मातम में बदली, दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसे में 5 की मौत

दूल्हा-दुल्हन की डोली लौटते ही मातम में बदली, दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसे में 5 की मौत

राजस्थान की पवित्र भूमि पर बुधवार की सुबह एक हृदय विदारक मंजर लेकर आई। जयपुर के जमवारामगढ़ क्षेत्र में स्थित रायसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-148) पर भट्काबास गांव के पास उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब एक ट्रक और सवारी गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर ने नवविवाहित जोड़े समेत पाँच जिंदगियों को लील लिया।
शादी की खुशियों से भरी गाड़ी में बैठा परिवार मध्यप्रदेश से लौट रहा था, पर किसे पता था कि जीवन का यह उत्सव इस भयानक मोड़ पर आकर थम जाएगा। हादसा इतना भयानक था कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में लगभग 6-7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि अन्य को हल्की चोटें आईं।
रायसर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह राठौड़ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के समय गाड़ी में 14-15 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को मोर्चरी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के बाद दोसा-मनोहरपुर हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू कराया।
इस हृदय विदारक घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “दौसा-मनोहरपुर हाइवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन को घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।” विवाह का मंगल गीत मातम की चीत्कार में बदल गया। जो यात्रा सात जन्मों की प्रतीक थी, वह चंद घंटों में शोक यात्रा बन गई। जीवन की नश्वरता का यह दृश्य हर हृदय को झकझोर गया |

Share
टैग: #breaking news
अगला लेख → हवलदार की पत्नी की हत्या के आरोपी सिपाही को कोर्ट ने सुनाई उ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *