मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

अमेरिका में ये कम्पनी चला सकती है “टिकटॉक”

अमेरिका में ये कम्पनी चला सकती है “टिकटॉक”

अमेरिका में टिकटॉक का जल्द ही अधिग्रहण हो सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल एक अच्छी कंपनी है और वह देश में चीनी वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक का अधिग्रहण करने में सक्षम है।

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘मेरा मनना है कि ओरेकल एक महान कंपनी है और मुझे लगता है कि इसका मालिक एक जबरदस्त व्यक्ति है, मुझे लगता है कि ओरेकल निश्चित रूप से इसे संभाल सकता है।’

उन्होंने कहा कि ओरेकल और माइक्रोसॉफ्ट के अलावा अन्य कंपनियां शायद टिकटॉक खरीदने में रुचि रखती हो। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक के मुख्य बोलीदाता के रूप में सामने आया है, जबकि ट्विटर ने टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के साथ भी बातचीत की है।

डोनाल्ड ट्रंप की यह टिप्पणी चीन की टिकटॉक के मालिक बाइटडांस के कुछ निवेशकों के ओरेकल कंपनी में शामिल होने और उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शॉर्ट-वीडियो ऐप के संचालन के लिए बोली लगाने के बाद सामने आई है।

Share
अगला लेख → दिल्ली में 29.1% लोगों में मिली कोविड-19 एंटीबॉडी, स्वास्थ्य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *