मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले महिलाओं पर योगी सरकार का फोकस, स्कूटी से लोन तक बड़े ऐलान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली में 29.1% लोगों में मिली कोविड-19 एंटीबॉडी, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की रिपोर्ट

दिल्ली में 29.1% लोगों में मिली कोविड-19 एंटीबॉडी, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली – दिल्ली के दूसरे सीरोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट जारी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई के महीने में 29.1% लोगों में कोरोना एंटीबॉडी मिली है. पहले सीरोलॉजिकल सर्वे में जून के महीने में 23.48% लोगों में एंटीबॉडी मिली थी. यानी दोनों सर्वे की रिपोर्ट की तुलना की जाये तो दिल्ली में 1 महीने कुल मिलाकर 5.62% लोगों में संक्रमण बढ़ा है जिनमे एंटीबॉडी मिली हैं.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दूसरे सीरोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि दिल्ली में 1 अगस्त से 7 अगस्त तक सीरो सर्वे सैम्पल लिए गए थे. इस बार 29.1% लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गई हैं. सर्वे के लिये 15,000 लोगों के सैम्पल दिल्ली के सभी 11 ज़िलों के अलग-अलग इलाकों से लिये गए थे. संत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली की आबादी लगभग 2 करोड़ है, और 15 हजार सैम्पल लिए गए थे यानी करीब 60 लाख लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी बन गई हैं. हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी तक हम हर्ड इम्युनिटी की तरफ नहीं बढ़े हैं, 70% लोग ऐसे हैं जिनमें एंटीबॉडी नहीं बने हैं.

Share
अगला लेख → सुशांत केस: CBI की SIT टीम आज जाएगी मुंबई

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *