मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Morocco में भूकंप नें मचाई तबाही अब तक 2000 से ज्यादा लोगो की हुई मौत

Morocco में भूकंप नें मचाई तबाही अब तक 2000 से ज्यादा लोगो की हुई मौत

मोरक्को में 8 सितंबर की रात आए 6.8 तीव्रता के भूकंप (Morocco Earthquake) ने इस अफ्रीकी देश में भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा के बाद मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. भूकंप के 48 घंटे बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. हजारों घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

सैकड़ों इमारतें ढहने से हजारों लोग बेघर हो गए हैं. अल जज़ीरा के मुताबिक, मोरक्को ने 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। मोरक्को की सेना के एक बयान के अनुसार, राजा मोहम्मद VI ने सशस्त्र बलों को एक विशेष खोज और बचाव दल और एक सर्जिकल फील्ड अस्पताल तैनात करने का निर्देश दिया है।

मोरक्को के हाई एटलस पर्वत को हिलाकर रख देने वाले भूकंप के केंद्र के निकटतम शहर मराकेश में कई ऐतिहासिक संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लेकिन अधिकतर मौतें अल-हौज और तरौदंत प्रांतों के दक्षिण में पहाड़ी इलाकों में दर्ज की गईं। इस बीच, खोज एवं बचाव दल मलबा हटाने और सड़कें साफ करने में लगे हुए हैं। भूकंप की गहराई 18.5 किमी मापी गई.

Share
अगला लेख → पितृ पक्ष में ब्राह्मण भोजन कराने का जाने कुछ जरूरी नियम , य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *