मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

लव मैरिज बना खून की वजह: साले ने दोस्तों संग मिलकर की जीजा की हत्या, शव जंगल में दफनाया

लव मैरिज बना खून की वजह: साले ने दोस्तों संग मिलकर की जीजा की हत्या, शव जंगल में दफनाया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अपनी बहन की मर्जी से की गई शादी इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपने ही जीजा को मौत के घाट उतार दिया। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि जानकर कोई भी कांप उठे। यह पूरा मामला लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित केसरीखेड़ा इलाके का है, जहां रहने वाले 24 वर्षीय ई-रिक्शा चालक राहुल साहू ने एक साल पहले मोहल्ले की ही मंजू नामक लड़की से प्रेम विवाह किया था। मंजू उसका पड़ोसन और आरोपी गुलशन की बहन थी। यह रिश्ता गुलशन को बिल्कुल मंजूर नहीं था और उसने मन ही मन बदला लेने की ठान ली थी। 2 जून को मोहल्ले में एक शादी के दौरान राहुल का गुलशन और उसके दोस्तों से झगड़ा हो गया था। बहस के दौरान राहुल ने सूरज गुप्ता नाम के युवक को थप्पड़ मार दिया था। बस, यहीं से तय हो गया कि राहुल को सबक सिखाना है — और वो भी ऐसा कि उसकी कहानी ही खत्म हो जाए। 8 जून को राहुल रोज की तरह ई-रिक्शा लेकर निकला, लेकिन उस दिन वो घर नहीं लौटा। परिवार को पता चला कि उसे आखिरी बार गुलशन और उसके तीन दोस्तों — सूरज गुप्ता, सूरज रावत और लवकुश यादव के साथ देखा गया था। जब राहुल की मां सविता साहू ने उनसे पूछताछ की, तो जवाब गोलमोल मिले। अगले दिन, 10 जून को थाने में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में राहुल उन चारों आरोपियों के साथ देखा गया। शक गहराते ही पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर खुल गई पूरी साजिश की परतें। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राहुल को ई-रिक्शा में बैठाकर सरोजनीनगर के पिपरसंड जंगल में ले जाकर डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक सूखे नाले में गड्ढा खोदकर दफना दिया।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से राहुल का शव बरामद कर लिया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ अपहरण और हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।यह मामला एक बार फिर यह सोचने को मजबूर करता है कि रिश्तों में अगर नफरत घर कर जाए, तो वह किस हद तक खतरनाक और अमानवीय हो सकती है।

Share This
अगला लेख → अहमदाबाद में बड़ा हादसा: टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 93% 💨 5 km/h
Dehradun