मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

अहमदाबाद में बड़ा हादसा: टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार

अहमदाबाद में बड़ा हादसा: टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से आज दोपहर एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। मेघाणीनगर इलाके में एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के दौरान हादसे का शिकार हो गया। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि विमान एक दीवार से टकरा गया और कुछ ही पलों में उसमें आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान रनवे से उड़ान भरने की प्रक्रिया में था। इसी दौरान वह संतुलन खो बैठा और एयरपोर्ट की एक बाउंड्री वॉल से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। राहत-
बचाव का काम तेजी से जारी है। स्थानीय प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी यात्रियों की स्थिति की जानकारी जुटा रहे हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे में कोई हताहत हुआ है या नहीं। एयर इंडिया और DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की टीमें भी जांच में जुट गई हैं। एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानों को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यह घटना अहमदाबाद के लिए एक बड़ा अलर्ट है और फिलहाल पूरे शहर की नजर राहत और बचाव अभियान पर टिकी हुई है। प्रशासन की ओर से हर अपडेट जल्द जारी किया जाएगा।

Share This
अगला लेख → एयर इंडिया हादसे में सवार थे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun