मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पीएम मोदी पहुंचे अहमदाबाद, विमान हादसे की ली जानकारी, घायलों से की मुलाकात

पीएम मोदी पहुंचे अहमदाबाद, विमान हादसे की ली  जानकारी, घायलों से की मुलाकात

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लंदन के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की भयावहता ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। घटना के अगले ही दिन, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे और सबसे पहले सिविल अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। यहां उनका स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। पीएम मोदी ने इलाजरत घायलों से बातचीत कर उनका हाल पूछा और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली। इसके बाद प्रधानमंत्री विमान हादसे वाली जगह पहुंचे और मौके का जायजा लिया। पीएम मोदी ने घटनास्थल पर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और हादसे की वजहों पर चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी उनके साथ मौजूद रहे। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और विशेषज्ञों की एक टीम ब्लैक बॉक्स की जांच में जुट गई है। वहीं एयर इंडिया ने पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हॉटलाइन नंबर भी जारी किए हैं — भारत से कॉल करने पर 1800 5691 444 और विदेश से संपर्क के लिए +91 8062779200। प्रधानमंत्री कार्यालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। यह हादसा भारत के विमानन इतिहास की सबसे भयावह त्रासदियों में एक माना जा रहा है।

Share
अगला लेख → इजरायल का ईरान पर बड़ा सैन्य प्रहार, कई ठिकाने तबाह; भारत ने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *