मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: संगम स्नान को आए श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 18 लोग घायल

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: संगम स्नान को आए श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 18 लोग घायल

प्रयागराज में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में संगम स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं की पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 18 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से 25 श्रद्धालु गुरुवार रात संगम स्नान के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह जब वाहन प्रयागराज के परेड मैदान स्थित काली सड़क के पास पहुंचा, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलट गई। जैसे ही पिकअप वाहन पलटा, चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार छह लोग बुरी तरह से नीचे दब गए, जबकि बाकी सवारियां इधर-उधर गिर गईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दारागंज थाने की पुलिस टीम और कई एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल लोगों में पिकअप चालक भी शामिल है। जिन घायलों की हालत गंभीर है, उन्हें आईसीयू में रखा गया है। घायलों में जगदीश, लेखराज, बागचंद्र, चिंटू पाल, घनश्याम पाल, धारू पाल, भागीरथ, गौरव, संजीव, मनीष, बीएन पाल, रोहित, गयादीन, मुकेश समेत अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा वाहन चालक के नियंत्रण खोने के कारण हुआ। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं वाहन में ओवरलोडिंग तो नहीं की गई थी। यह हादसा श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा को एक बड़ी त्रासदी में बदल गया। प्रशासन ने सभी घायलों के उचित इलाज का भरोसा दिलाया है और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Share
अगला लेख → सोनाक्षी का उड़ाया मजाक पड़ा भारी, खुद बीमार हुए जहीर इकबाल,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *