मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पठानकोट में इंडियन एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, कारण अब तक अज्ञात

पठानकोट में इंडियन एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, कारण अब तक अज्ञात

पंजाब के पठानकोट जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां भारतीय वायुसेना (IAF) के अत्याधुनिक अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह घटना पठानकोट के नंगलपुर थाने के अंतर्गत हलेड़ गांव में हुई, जहां हेलीकॉप्टर ने एक खुले मैदान में आपात लैंडिंग की। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने उड़ान भी पठानकोट से ही भरी थी। लेकिन उड़ान के कुछ समय बाद ही तकनीकी कारणों या किसी अन्य संभावित आपात स्थिति के चलते इसकी लैंडिंग करानी पड़ी। लैंडिंग के बाद मौके पर सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी, वहीं ग्रामीणों की भीड़ हेलीकॉप्टर को देखने के लिए घटनास्थल पर जमा हो गई। फिलहाल, वायुसेना या स्थानीय प्रशासन की ओर से इस आपात लैंडिंग के पीछे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि एक हफ्ते के भीतर अपाचे हेलीकॉप्टर की यह दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी इसी तरह की स्थिति में हेलीकॉप्टर को उतारा गया था। दिलचस्प तथ्य यह है कि अपाचे हेलीकॉप्टर उसी अमेरिकी बोइंग कंपनी द्वारा निर्मित है, जिसका ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को अहमदाबाद में भयावह हादसे का शिकार हुआ था। उस हादसे में 265 लोगों की जान चली गई थी। एयर इंडिया का वह विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर मॉडल था, जो टेक-ऑफ के दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। हालांकि पठानकोट में हुए इस हेलीकॉप्टर हादसे में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन दोहरे संयोग और एक ही निर्माता कंपनी के कारण ये घटनाएं सुरक्षा के लिहाज से चिंता बढ़ाने वाली हैं।

Share
अगला लेख → बिना आवाज़ किए दिल को बीमार बना रही हैं आपकी ये 5 आदतें, वक्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *