मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अहमदाबाद विमान हादसे पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय का बड़ा बयान: उड़ान के कुछ सेकंड बाद ही पायलट ने दी ‘मेडे’ कॉल, 650 फीट पर आई तकनीकी खराबी

अहमदाबाद विमान हादसे पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय का बड़ा बयान: उड़ान के कुछ सेकंड बाद ही पायलट ने दी ‘मेडे’ कॉल, 650 फीट पर आई तकनीकी खराबी

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे को लेकर अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आई है। सचिव समीर कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जिसमें 230 यात्री, 2 पायलट और 10 क्रू सदस्य सवार थे, टेक-ऑफ के बाद सिर्फ 650 फीट की ऊंचाई तक पहुंच पाई, जिसके बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई। समीर सिन्हा के अनुसार, 12 जून को दोपहर 1:39 बजे विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी।
लेकिन कुछ ही सेकंड बाद, पायलट ने ATC को ‘मेडे’ सिग्नल
भेजा — जो आपात स्थिति का संकेत होता है। पायलट ने बताया कि विमान ऊंचाई नहीं पकड़ पा रहा है और कुछ गड़बड़ी हो गई है।
सचिव ने कहा कि ATC ने तुरंत विमान से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। और सिर्फ 1 मिनट बाद, विमान एयरपोर्ट से करीब 2 किमी दूर मेघानी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे की जानकारी दोपहर 2 बजे मंत्रालय को मिली।

हादसे से पहले की थी दो सुरक्षित उड़ानें विमान ने लंदन जाने से पहले पेरिस से दिल्ली और दिल्ली से अहमदाबाद की उड़ानें भरी थीं। इन दोनों फ्लाइट्स में कोई तकनीकी दिक्कत सामने नहीं आई थी। लेकिन अहमदाबाद से लंदन की उड़ान शुरू करते ही यह दुखद हादसा हो गया।
हादसे के तुरंत बाद, अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे को 2:30 बजे बंद कर दिया गया था। और सभी जरूरी जांच और सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरे करने के बाद शाम 5 बजे रनवे को दोबारा खोल दिया गया।
हादसे की वजहों को लेकर अब तक जांच जारी है। ब्लैक बॉक्स और ATC रिकॉर्डिंग को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उड़ान के दौरान आखिरकार क्या तकनीकी गड़बड़ी हुई थी।
यह हादसा न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे देश को झकझोर गया है। जवाब तलाशे जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Share
अगला लेख → आषाढ़ माह में इन कामों से रखें परहेज, वरना हो सकता है भारी न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *