मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बिहार में AAP विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेगी संजय सिंह

बिहार में AAP विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेगी संजय सिंह

बिहार चुनाव – बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी ने कहा कि वो चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पटना पहुंचने पर मंगलवार (17 जून) को कहा कि आप विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेगी. सीटों आदि को लेकर यहां के साथी और केंद्रीय नेतृत्व तय करेंगे.

सिंह ने बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, ”सुशासन के दावे की पोल हर रोज खुल रही है. आज आने का यहां (बिहार) मकसद है कि बीजेपी और पीएम मोदी बिहार के लोगों के प्रति जो प्यार बिहार में दिखाते हैं, दिल्ली के अंदर बीजेपी के लोग बिहार के लोगों को दुश्मन मानते हैं.”

संजय सिंह ने कहा, ”उनके घरों पर बुलडोजर चलाते हैं, जहां ये लोग 40-50 सालों से रहते थे. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी वालों ने बिहार, यूपी और पूर्वांचल वालों को बांग्लादेशी कहा था, अपमानित किया था. मैंने संसद में भी आवाज उठाई. बिहार के लोगों से हम कहना चाहते हैं कि जो बीजेपी बिहार के लोगों को दिल्ली से भगा रही है, बीजेपी को बिहार से भगाइए.हलाकि बिहार में आम आदमी पार्टी (आप) का कोई सियासी आधार नहीं है, लेकिन पार्टी का फोकस इन दिनों संगठन मजबूत करने पर है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आप गठबंधन के साथ चुनाव लड़ती है, या फिर अकेले चुनाव लड़ेगी.

Share
अगला लेख → यूपी में बदला मौसम का मिजाज़, आज कई जिलों में बारिश का अनुमान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *