मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नेशनल हाईवे पर मौत का मंजर ! बारात से लौट रहे 9 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

नेशनल हाईवे पर मौत का मंजर ! बारात से लौट रहे 9 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

शुक्रवार सुबह की शुरुआत पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना के साथ हुई। बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल गांव के पास नेशनल हाईवे-18 पर बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने की भीषण टक्कर में 9 जिंदगियां एक पल में खत्म हो गईं। ये सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन किसी को क्या पता था कि ये लौटना आखिरी सफर बन जाएगा।
मृतकों में आठ लोग झारखंड के नीमडीह थाना क्षेत्र के लाकड़ी गांव के रहने वाले थे — बीरु महतो, अजय महतो, विजय महतो, स्वपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चित्त महतो और कृष्णा महतो। नौवां युवक, चंद्रमोहन महतो, रघुनाथपुर गांव का निवासी था।
बताया गया कि ये सभी ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चिरुगोड़ा गांव से अदाबना (बरबाजार) एक बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी बलरामपुर के पास ट्रेलर ने उनकी बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
जैसे ही यह मनहूस खबर तिलाईटांड गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। हर घर से चीखें सुनाई देने लगीं। एक साथ गांव के आठ बेटों की अर्थियां उठेंगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। गांव की गलियां सूनी हो गई हैं, महिलाएं बिलख रही हैं, और बूढ़े मां-बाप गुमसुम हैं।
स्थानीय लोग इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। जहां बारात की वापसी पर खुशी और स्वागत की उम्मीद थी, वहां अब शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव वालों और परिजनों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और ट्रक चालकों पर सख्ती की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई और जानलेवा दुर्घटना न हो।

Share
अगला लेख → एयर इंडिया ने कई उड़ानें की रद्द, रखरखाव, मौसम और हवाई प्रति…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *